धार्मिक व ऐतिहासिक प्रश्नोत्तरी

Sooraj Krishna Shastri
By -
0

धार्मिक व ऐतिहासिक प्रश्नोत्तरी
श्रीकृष्ण अपने दिव्य धनुष शारंग के साथ एक भव्य मुद्रा में दर्शाए गए हैं। 


धार्मिक व ऐतिहासिक प्रश्नोत्तरी

(अपने बच्चों को अवश्य सिखाएँ और कंठस्थ कराएँ!)


➤ धनुषों के नाम

  1. श्रीकृष्ण के धनुष का नाम – शारंग
  2. अर्जुन के धनुष का नाम – गांडीव
  3. भगवान शिव के धनुष का नाम – पिनाक

➤ रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. भगवान राम का नामकरण किसने किया? – महर्षि वशिष्ठ
  2. राम के कुलगुरु कौन थे? – वशिष्ठ
  3. राम को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा किसने दी? – महर्षि विश्वामित्र
  4. राम का जन्म नक्षत्र क्या था? – पुनर्वसु
  5. राम का विवाह कब हुआ था? – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि
  6. राम का जन्म कब हुआ था? – चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि
  7. सीता का जन्म कब हुआ था? – वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि (पुष्य नक्षत्र)
  8. गंगा अवतरण आख्यान किस काण्ड में वर्णित है? – बालकाण्ड
  9. रामायण में कुल कितने सर्ग हैं? – 500 सर्ग
  10. रामायण में प्रधान रस कौन-सा है? – करुण रस

➤ श्रीकृष्ण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. कृष्ण के कुलगुरु कौन थे? – गर्गाचार्य
  2. कृष्ण के शिक्षा गुरु कौन थे? – महर्षि सांदीपनि
  3. श्रीकृष्ण का जन्म किस युग में हुआ था? – द्वापरयुग
  4. कृष्ण के भाई और बहन का नाम क्या था? – बलराम, सुभद्रा
  5. बलराम के पिता का क्या नाम था? – वासुदेव
  6. बलराम की पत्नी का नाम क्या था? – रेवती

➤ महाभारत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. संजय को दिव्य दृष्टि किसने प्रदान की? – वेदव्यास
  2. शिखण्डी किसके पुत्र थे? – राजा द्रुपद
  3. अर्जुन को गांडीव धनुष किसने दिया? – वरुण
  4. गुडाकेश किसका नाम था? – अर्जुन
  5. पांडवों के राज पुरोहित कौन थे? – धौम्य
  6. महाभारत का युद्ध किस युग में हुआ था? – द्वापरयुग
  7. महाभारत में कुल कितने श्लोक हैं? – एक लाख (शत सहस्री)
  8. अर्जुन को मारने की प्रतिज्ञा किसने की थी? – कर्ण
  9. भीष्म की माता का नाम क्या था? – गंगा
  10. कर्ण के गुरु कौन थे? – श्री परशुराम
  11. कृपाचार्य, अश्वत्थामा के कौन थे? – मातुल (मामा)
  12. धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? – 101 (पुत्री का नाम – दुःशला)
  13. धृतराष्ट्र की पुत्री दुःशला का विवाह किससे हुआ था? – जयद्रथ

➤ महापुरुषों के बारे में

  1. वेदव्यास के पिता का नाम क्या था? – महर्षि पाराशर
  2. शुकदेव किसके पुत्र थे? – वेदव्यास
  3. शुकदेव की माता का नाम क्या था? – वाटिका
  4. शुकदेव की पत्नी का नाम क्या था? – पीवरी
  5. असुरों के गुरु कौन थे? – शुक्राचार्य
  6. देवताओं के गुरु कौन थे? – बृहस्पति
  7. देवताओं के सेनापति कौन थे? – कार्तिकेय
  8. पुत्रमोह के लिए कौन प्रसिद्ध थे? – धृतराष्ट्र

➤ धर्म, योग और तर्पण से जुड़े प्रश्न

  1. नरक के तीन द्वार कौन-कौन से हैं? – काम, क्रोध, मोह
  2. योग कितने प्रकार के होते हैं? – आठ (कर्मयोग, ज्ञानयोग, ध्यानयोग, लययोग, हठयोग, राजयोग, मंत्रयोग, अनाशक्तयोग)
  3. ऋषि तर्पण किस दिशा में करना चाहिए? – उत्तर दिशा
  4. देव तर्पण किस दिशा में करना चाहिए? – पूर्व दिशा
  5. पितृ तर्पण किस दिशा में करना चाहिए? – दक्षिण दिशा

➤ विशेष तिथियाँ और पर्व

  1. गंगा दशहरा कब मनाया जाता है? – ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि
  2. गंगा सप्तमी कब मनाई जाती है? – वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी
  3. पृथ्वी पर गंगा का अवतरण किस तिथि को हुआ था? – ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी
  4. इन्द्र की पत्नी का नाम क्या था? – शची
  5. जाह्नवी किसका नाम था? – गंगा

यह अमूल्य ज्ञान अपने बच्चों को अवश्य सिखाएँ और हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजें।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!