#श्रीकृष्णजन्माष्टमी
Krishna Janmashtmi Special| Happy Krishna Janmashtmi| Krishna Janmashtmi par Sundar Rachna
काल कलिकाल के कराल काल कंस के,
कठोर कर्म कारक कलाकलापधारी हैं।
किलोल केलि कुंज में करीलन के कानन में,
करत कलाकलाप कान्ह किलकारी हैं ।
![]() |
Krishna Janmashtmi Special|Happy Krishna Janmashtmi|Krishna Janmashtmi par Sundar Rachna |
मद मोह मारि मारि मन मोर मोहि लियो
मोहन मदन मनमोहन मुरारि हैं ।
मातुल मदान्ध मारि मातृमन मोहि लियो,
मुरली मनोहर मयूर पंख धारी हैं ।।
नन्द के निकेतन में नटखट नन्दलाल,
निरखि निरखि के निकाले नवनीत है।
मुरली मधुर, मुस्कान मानो माधुरी है,
मटकि मटकि मोहन मानो मनमीत है।
गोकुल की गली गली गीत गावें ग्वालबाल,
गाय, गोकुल, ग्वालन गुहार गिरिधारी हैं।
कंस कालकुण्ठ कृष्ण,कालिय के काल कृष्ण,
कलि के कृपालु कृष्ण, कुंजविहारी हैं।
-© डॉ निशा कान्त द्विवेदी
आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ।🙏