MS Word: Font & Formatting (सम्पूर्ण गाइड)
Microsoft Word दुनिया का सबसे लोकप्रिय वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है। किसी भी डॉक्यूमेंट को आकर्षक और पठनीय (Readable) बनाने के लिए Font और Formatting का ज्ञान होना सबसे आवश्यक है। KVS, NVS और SSC परीक्षाओं में "Home Tab" और "Font Group" से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं।
1. Font Group परिचय (Introduction)
MS Word में फॉन्ट से जुड़ी सभी सेटिंग्स Home Tab के अंतर्गत Font Group में होती हैं।
यह टेक्स्ट की लिखावट बदलता है।
- Default Font: Calibri (Body)
- New Default (2023+): Aptos
- Shortcut: Ctrl + Shift + F
टेक्स्ट को छोटा या बड़ा करने के लिए।
- Unit: Points (pt) में मापा जाता है (1 pt = 1/72 inch).
- Dropdown Range: 8 से 72
- Manual Range: 1 से 1638 (Max)
2. टेक्स्ट स्टाइलिंग (Character Formatting)
शब्दों को विशेष दिखाने के लिए हम B, I, U और अन्य टूल्स का उपयोग करते हैं।
| Feature | Icon/Example | Shortcut Key | विवरण (Description) |
|---|---|---|---|
| Bold | B | Ctrl + B | टेक्स्ट को गहरा और मोटा करता है। |
| Italic | I | Ctrl + I | टेक्स्ट को दाईं ओर तिरछा (Tilt) करता है। |
| Underline | U | Ctrl + U | टेक्स्ट के नीचे एक लाइन खींचता है। |
| Double Underline | Double | Ctrl + Shift + D | टेक्स्ट के नीचे दो लाइनें। |
| Strikethrough | (No default shortcut) | टेक्स्ट के बीचों-बीच एक लाइन खींचता है (जैसे कटा हुआ हो)। | |
| Subscript | X₂ | Ctrl + = | टेक्स्ट को बेसलाइन से नीचे लिखता है (उदा. H₂O)। |
| Superscript | X² | Ctrl + Shift + + | टेक्स्ट को बेसलाइन से ऊपर लिखता है (उदा. a² + b²)। |
3. चेंज केस (Change Case) - Aa
MS Word में आप टाइप किए गए टेक्स्ट को दोबारा टाइप किए बिना उसका Capitalization बदल सकते हैं। इसके 5 प्रकार होते हैं।
Master Shortcut: Shift + F3 (यह Cycle करता है)।
वाक्य का केवल पहला अक्षर बड़ा होता है।
Ex: This is a computer.
सारे अक्षर छोटे (small) हो जाते हैं।
Ex: this is a computer.
सारे अक्षर बड़े (Capital) हो जाते हैं।
Ex: THIS IS A COMPUTER.
हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा होता है।
Ex: This Is A Computer.
जो छोटा है वो बड़ा, जो बड़ा है वो छोटा हो जाता है।
Ex: tHIS iS a cOMPUTER.
4. अन्य महत्वपूर्ण टूल्स (Advanced Formatting)
A. Format Painter (फॉर्मेट पेंटर) 🖌️
यह टूल केवल डिजाइन (Style/Format) कॉपी करता है, टेक्स्ट नहीं।
- Single Click: एक बार इस्तेमाल के लिए।
- Double Click: बार-बार (Multiple times) इस्तेमाल के लिए (Lock Mode)।
- Shortcut Copy: Ctrl + Shift + C
- Shortcut Paste: Ctrl + Shift + V
B. Clear Formatting (फॉर्मेटिंग हटाना)
किसी भी टेक्स्ट को वापस नार्मल (Default Style) में लाने के लिए।
- Icon: A के साथ गुलाबी रबर (Eraser)।
- Shortcut: Ctrl + Spacebar
C. Text Highlight vs Font Color
- Text Highlight Color: यह मार्कर पेन की तरह बैकग्राउंड को रंगता है (Default: Yellow)।
- Font Color: यह अक्षरों (Characters) का रंग बदलता है (Default: Black/Automatic)।
5. महत्वपूर्ण शॉर्टकट्स (Exam Capsules)
| Shortcut | Function (कार्य) |
|---|---|
| Ctrl + ] | Font Size 1 pt बढ़ाना (Increase) |
| Ctrl + [ | Font Size 1 pt घटाना (Decrease) |
| Ctrl + Shift + > | Font Size को अगले स्टैंडर्ड साइज पर बढ़ाना (Grow) |
| Ctrl + Shift + < | Font Size को पिछले स्टैंडर्ड साइज पर घटाना (Shrink) |
| Ctrl + D | Font Dialog Box खोलना (सभी आप्शन एक साथ) |
| Ctrl + Shift + W | केवल शब्दों को अंडरलाइन करना (Underline Words Only) |
| Shift + F3 | Change Case (Case बदलना) |
6. अभ्यास प्रश्नावली (Practice Questions)
KVS/NVS पैटर्न पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न:
उत्तरमाला (Answer Key)
Q1: (C) 1638 | Q2: (B) X² + Y² | Q3: (B) Ctrl + Spacebar | Q4: (B) Double Click | Q5: (D) 8 | Q6: (B) Shift + F3 | Q7: (B) Subscript | Q8: (B) Bold | Q9: (B) Ctrl + D | Q10: (C) टेक्स्ट के बीच में रेखा खींचता है

