Secure Page

Welcome to My Secure Website

This is a demo text that cannot be copied.

No Screenshot

Secure Content

This content is protected from screenshots.

getWindow().setFlags(WindowManager.LayoutParams.FLAG_SECURE, WindowManager.LayoutParams.FLAG_SECURE); Secure Page

Secure Content

This content cannot be copied or captured via screenshots.

Secure Page

Secure Page

Multi-finger gestures and screenshots are disabled on this page.

getWindow().setFlags(WindowManager.LayoutParams.FLAG_SECURE, WindowManager.LayoutParams.FLAG_SECURE); Secure Page

Secure Content

This is the protected content that cannot be captured.

Screenshot Detected! Content is Blocked

सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥ करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई ॥

सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥ करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई ॥

 शुभ और अशुभ कर्मों के अनुसार ईश्वर हृदय में विचारकर फल देता है, जो कर्म करता है, वही फल पाता है। ऐसी वेद की नीति है, यह सब कोई कहते हैं॥

  संसार को ईश्वर ने बनाया है, उसकी व्यवस्था एवं संचालन हेतु विधि-विधान भी उन्होंने बनाया है, हर व्यक्ति सुखी रहना चाहता है, इस संसार में सुखपूर्वक रहने हेतु मानव को उन विधि विधानों की व्यवस्था को समझना अनिवार्य है।

 अनेक ईश्वरीय विधानों में एक महत्वपूर्ण विधान कर्मफल का सिद्धाँत है, उपासना पद्धति एवं धार्मिक मान्यताएँ भले ही विभिन्न धर्म-सम्प्रदायों में अलग-अलग हों परन्तु सभी ने कर्मफल की अनिवार्यता को मान्यता दी है। 

 भारतीय संस्कृति के अनुसार मान्यताएँ-कर्मफल, पुनर्जन्म, आत्मा की अमरता आदि महत्वपूर्ण है, कर्मफल का विधान अर्थात् जैसा कर्म वैसा फल, मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है।

  सूक्ष्म शरीरधारी आत्मा सूक्ष्म जगत में अपनी इच्छानुकूल सृष्टि कर लेती है। जैसे वातावरण की उसे इच्छा होती है, वैसा वातावरण बना लेती है और उसमें रहती भी है। वह सृष्टि या वातावरण बिलकुल वैसा ही होता है जैसाकि उसके जीवनकाल में रहा था। सृष्टि और वातावरण आत्मा के स्वभाव और संस्कार और चरित्र पर निर्भर करता है।

 सूक्ष्म शरीर के विषय में और जान लेना आवश्यक है। तीन शरीरों के अतिरिक्त दो और शरीर हैं जो अपने आप में अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। वे दो शरीर हैं। 

 मनोमय शरीर और आत्म शरीर। योग विज्ञान के अनुसार वासना शरीर, सूक्ष्म शरीर, मनोमय शरीर और आत्म शरीर बीज रूप में स्थूल शरीर में विद्यमान रहते हैं जिनको कोष कहते हैं। पहला कोष है। अन्नमय कोष। इसी कोष का संस्कार रूप है। अन्न के तत्वों से निर्मित स्थूल शरीर।

यदाचरित कल्याणि शुभं वा यदि वाऽशुभम्।

तदेव लभते भद्रे कर्त्ता कर्मजमात्मनः॥

 इसका मतलब है कि जो भी कर्म कोई व्यक्ति करता है, उसे उसका वैसा ही फल मिलता है. कर्ता को अपने कर्म का फल भोगना ही पड़ता है।

  सच तो यह है कि मनुष्य भीतर जैसा है, वही उसका वास्तविक स्वरुप होता है, वैसा ही वातावरण अपने आप तैयार हो जाता है उसके लिए। हम भीतर से दुष्ट हैं, लेकिन बाहर सज्जनता का चोंगा पहने हुए हैं। तो दूसरों को तो अपने दिखावटी रूप से धोखा दे सकते हैं, लेकिन अपनी आत्मा को नहीं। निश्चित ही मृत्यु और पुनर्जन्म के बीच एक ऐसा जीवन है जो भौतिक जीवन के समान ही होता है, केवल भौतिक शरीर नहीं होता। संस्कार तो वही रहते हैं और संस्कार ही हमारे लिए सृष्टि कर लेते हैं।

  जैसे स्थूल शरीर का निर्माण अणुओं के समूहों(कोशिकाओं) से होता है, उसी प्रकार सूक्ष्म शरीर की रचना होती है परमाणुओं के सूक्ष्मतम वैद्युतिक कणों से और उन्हीं वैद्युतिक कणों के प्रभाव में विद्यमान रहते हैं पिछले कई जन्मों के हमारे विचार, हमारे अच्छे-बुरे कर्मों के संस्कार, हमारा ज्ञान, हमारी विद्वता, हमारे अनुभव, हमारे अच्छे-बुरे भाव और इन सबके अतिरिक्त रहती हैं--हमारी इच्छाएं, कामनाएं, अभिलाषाएं, आकांक्षाएं, वासनाएं, हमारी आशाएं-निराशाएं और हम अपने जीवन काल में जो कुछ कर रहे हैं।

अब प्रश्न यह है कि सुक्ष्मशरीर होता कैसा है ?

  जैसे स्थूल शरीर चमड़ी का है और उसके भीतर नस-नाड़ियां, हड्डियां मांस मज्जा आदि भरे रहते हैं, उसी प्रकार प्राणऊर्जा के भीतर वैद्युतिक कण समाये रहते हैं। प्राणऊर्जा से निर्मित सूक्ष्म शरीर का आकार-प्रकार और रूप-रंग वर्तमान में उसके द्वारा छोड़े गए मृत स्थूल शरीर जैसा ही होता है। किञ्चित् मात्र भी अन्तर नहीं होता।

  वही सुक्ष्मशरीर समयानुसार जब अगले जन्म में नया स्थूल शरीर ग्रहण करता है तो उसका आकार-प्रकार और रूप-रंग उसी नए स्थूल शरीर के अनुरूप हो जाता है। इस बीच यदि उस सूक्ष्म आत्मा का किसी कारणवश आवाहन करना हो और उसने अभी तक पुनर्जन्म नहीं लिया है तो वह अपने पूर्व जन्म के स्थूल शरीर के अनुरूप सूक्ष्म शरीर में थोड़े समय के लिए प्रकट हो जाता है। ऐसा करने में उसे कोई ज्यादा कष्ट नहीं होता है।

तुलसी जसि भवतब्यता तैसी मिलइ सहाइ।

आपुनु आवइ ताहि पहिं ताहि तहाँ लै जाइ॥

 जैसी भवितव्यता (होनहार) होती है, वैसी ही सहायता मिल जाती है।या तो वह आप ही उसके पास आती है या उसको वहाँ ले जाती है।

  भूमण्डल के वातावरण में बिखरे अपने पूर्व जन्म के स्थूल कणों को थोड़े समय के लिए संयोजित कर वह प्रकट हो जाता है। पर यदि उसने कहीं जन्म भी ले लिया है तो भी अल्प समय के लिए आवाहन किये जाने पर उसे आना पड़ता है, ऐसी स्थिति में उसे थोड़ा कष्ट होता है, थोड़ी असुविधा होती है, पर वह आ सकता है। इसमें सन्देह नहीं है।

 आत्मा एक स्वतंत्र सत्ता है। शरीर परतंत्र है। वह कभी स्वतंत्र नहीं हो सकता। मन भी परतंत्र है लेकिन प्रयत्न करने पर वह स्वतंत्र हो सकता है। आत्मा सदैव स्वतंत्र है, वह कभी भी किसी भी अवस्था में परतंत्र नहीं हो सकती।

  लेकिन शरीर के अभाव में वह रह ही नहीं सकती। चाहे शरीर कोई भी हो। अवस्था के अनुरूप शरीर बदलती रहती है, आत्मा बराबर। वैसे आत्मा के वाहक रूप में सात शरीर हैं जिनमें प्रथम दो शरीर--स्थूल शरीर और सूक्ष्म शरीर आत्मा के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इसलिए कि स्थूल शरीर कर्मशरीर है और सूक्ष्म शरीर है। भोगशरीर।

  जीवन काल में कर्म तो करता है, स्थूल शरीर लेकिन उसके फल का भोग करता है। उसके भीतर दूध-पानी की तरह घुला हुआ सूक्ष्म शरीर। जब वह स्थूल शरीर से मृत अवस्था में अलग हो जाता है तो शेष कर्मफलों को वही भोगता है। स्थूल शरीर के रहते कर्मफल भोगने में स्थूल और सूक्ष्म शरीर दोनों भागीदार रहते हैं। चाहे सुख हों या दुःख हों। उनका अनुभव दोनों शरीरों को होता है, पर मृत हो जाने पर स्थूल शरीर छूट जाता है और ऐसी स्थिति में कर्मफल का भोग करता है, सुक्ष्मशरीर।

  जिसे हम जीवन कहते हैं, वह स्थूल शरीर की अपनी एक यात्रा है जो जन्म से शुरू होती है और समाप्त होती है, मृत्यु के तट पर। दूसरा शरीर सुक्ष्मशरीर पिछले जन्म से आता है और वही यात्रा भी करता है लोक-लोकान्तरों की और वही शेष कर्मों के फलों को भी भोगता है।

  अच्छे-बुरे फलों को भोगता है। अच्छे फलों को भोगता है। स्वर्ग में और बुरे फलों को भोगता है, नर्क के रूप में। वह बदलता नहीं, उसकी यात्रा रूकती नहीं, उसके कर्म के फल को कोई काट नहीं सकता, न कोई पूजा, न कोई साधना, न कोई उपासना और न कोई भक्ति। कर्म और उनके फलों का भोग एक अकाट्य सत्य है।

  स्वर्ग और नर्क कोई स्थान विशेष नहीं हैं। अच्छे और बुरे कर्मफल स्वयं को भोगने के लिए उसी प्रकार के वातावरण की सृष्टि कर देता है, वह सुक्ष्मशरीर। सूक्ष्म शरीर जन्म-जन्मान्तर तक ही यात्रा करता रहता है। उससे मोक्ष आत्मा को तभी मिलता जब वह अपने साधनाबल से उसका अतिक्रमण कर लेता है और मनोमय शरीर का आश्रय ले लेता है।

  जन्म-मृत्यु के मूल में या आवागमन के मूल में कर्म और उसके फल का ही भोग समझना चाहिए। स्थूल शरीर के लिए हम माता-पिता के ऋणी रहते हैं। स्थूल शरीर की अपनी एक सीमा है, अपनी सामर्थ्य है। उतने ही दिन वह एक यंत्र की तरह चलता है और फिर एक दिन समाप्त हो जाता है।

यस्य नाहंकृतो भावो बुद्धिर्यस्य न लिप्यते।

हत्वापि स इमाँल्लोकान्न हन्ति न निबध्यते।।

 जिस पुरुष के अन्त:करण में 'मैं कर्ता हूँ' ऐसा भाव नहीं है तथा जिसकी बुद्धि सांसारिक पदार्थों में और कर्मों में लिपायमान नहीं होती, वह पुरुष इन सब लोकों को मारकर भी वास्तव में न तो मारता है और न पाप से बँधता है ।

COMMENTS

BLOGGER

FOLLOW ME

नाम

अध्यात्म,200,अनुसन्धान,21,अन्तर्राष्ट्रीय दिवस,4,अभिज्ञान-शाकुन्तलम्,5,अष्टाध्यायी,1,आओ भागवत सीखें,15,आज का समाचार,22,आधुनिक विज्ञान,22,आधुनिक समाज,151,आयुर्वेद,45,आरती,8,ईशावास्योपनिषद्,21,उत्तररामचरितम्,35,उपनिषद्,34,उपन्यासकार,1,ऋग्वेद,16,ऐतिहासिक कहानियां,4,ऐतिहासिक घटनाएं,13,कथा,6,कबीर दास के दोहे,1,करवा चौथ,1,कर्मकाण्ड,121,कादंबरी श्लोक वाचन,1,कादम्बरी,2,काव्य प्रकाश,1,काव्यशास्त्र,32,किरातार्जुनीयम्,3,कृष्ण लीला,2,केनोपनिषद्,10,क्रिसमस डेः इतिहास और परम्परा,9,गजेन्द्र मोक्ष,1,गीता रहस्य,2,ग्रन्थ संग्रह,1,चाणक्य नीति,1,चार्वाक दर्शन,3,चालीसा,6,जन्मदिन,1,जन्मदिन गीत,1,जीमूतवाहन,1,जैन दर्शन,3,जोक,6,जोक्स संग्रह,5,ज्योतिष,50,तन्त्र साधना,2,दर्शन,35,देवी देवताओं के सहस्रनाम,1,देवी रहस्य,1,धर्मान्तरण,5,धार्मिक स्थल,49,नवग्रह शान्ति,3,नीतिशतक,27,नीतिशतक के श्लोक हिन्दी अनुवाद सहित,7,नीतिशतक संस्कृत पाठ,7,न्याय दर्शन,18,परमहंस वन्दना,3,परमहंस स्वामी,2,पारिभाषिक शब्दावली,1,पाश्चात्य विद्वान,1,पुराण,1,पूजन सामग्री,7,पौराणिक कथाएँ,64,प्रत्यभिज्ञा दर्शन,1,प्रश्नोत्तरी,28,प्राचीन भारतीय विद्वान्,100,बर्थडे विशेज,5,बाणभट्ट,1,बौद्ध दर्शन,1,भगवान के अवतार,4,भजन कीर्तन,39,भर्तृहरि,18,भविष्य में होने वाले परिवर्तन,11,भागवत,1,भागवत : गहन अनुसंधान,27,भागवत अष्टम स्कन्ध,28,भागवत अष्टम स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत एकादश स्कन्ध,31,भागवत एकादश स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत कथा,134,भागवत कथा में गाए जाने वाले गीत और भजन,7,भागवत की स्तुतियाँ,4,भागवत के पांच प्रमुख गीत,3,भागवत के श्लोकों का छन्दों में रूपांतरण,1,भागवत चतुर्थ स्कन्ध,31,भागवत चतुर्थ स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत तृतीय स्कंध(हिन्दी),3,भागवत तृतीय स्कन्ध,33,भागवत दशम स्कन्ध,91,भागवत दशम स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत द्वादश स्कन्ध,13,भागवत द्वादश स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत द्वितीय स्कन्ध,10,भागवत द्वितीय स्कन्ध(हिन्दी),10,भागवत नवम स्कन्ध,38,भागवत नवम स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत पञ्चम स्कन्ध,26,भागवत पञ्चम स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत पाठ,58,भागवत प्रथम स्कन्ध,22,भागवत प्रथम स्कन्ध(हिन्दी),19,भागवत महात्म्य,3,भागवत माहात्म्य,15,भागवत माहात्म्य(हिन्दी),7,भागवत मूल श्लोक वाचन,55,भागवत रहस्य,53,भागवत श्लोक,7,भागवत षष्टम स्कन्ध,19,भागवत षष्ठ स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत सप्तम स्कन्ध,15,भागवत सप्तम स्कन्ध(हिन्दी),1,भागवत साप्ताहिक कथा,9,भागवत सार,34,भारतीय अर्थव्यवस्था,7,भारतीय इतिहास,21,भारतीय दर्शन,4,भारतीय देवी-देवता,8,भारतीय नारियां,2,भारतीय पर्व,48,भारतीय योग,3,भारतीय विज्ञान,37,भारतीय वैज्ञानिक,2,भारतीय संगीत,2,भारतीय संविधान,1,भारतीय संस्कृति,2,भारतीय सम्राट,1,भाषा विज्ञान,15,मनोविज्ञान,4,मन्त्र-पाठ,8,महाकुम्भ 2025,2,महापुरुष,43,महाभारत रहस्य,34,मार्कण्डेय पुराण,1,मुक्तक काव्य,19,यजुर्वेद,3,युगल गीत,1,योग दर्शन,1,रघुवंश-महाकाव्यम्,5,राघवयादवीयम्,1,रामचरितमानस,4,रामचरितमानस की विशिष्ट चौपाइयों का विश्लेषण,125,रामायण के चित्र,19,रामायण रहस्य,65,राष्ट्रीयगीत,1,रील्स,7,रुद्राभिषेक,1,रोचक कहानियाँ,150,लघुकथा,38,लेख,182,वास्तु शास्त्र,14,वीरसावरकर,1,वेद,3,वेदान्त दर्शन,9,वैदिक कथाएँ,38,वैदिक गणित,2,वैदिक विज्ञान,2,वैदिक संवाद,23,वैदिक संस्कृति,32,वैशेषिक दर्शन,13,वैश्विक पर्व,10,व्रत एवं उपवास,35,शायरी संग्रह,3,शिक्षाप्रद कहानियाँ,119,शिव रहस्य,1,शिव रहस्य.,5,शिवमहापुराण,14,शिशुपालवधम्,2,शुभकामना संदेश,7,श्राद्ध,1,श्रीमद्भगवद्गीता,23,श्रीमद्भागवत महापुराण,17,संस्कृत,10,संस्कृत गीतानि,36,संस्कृत बोलना सीखें,13,संस्कृत में अवसर और सम्भावनाएँ,6,संस्कृत व्याकरण,26,संस्कृत साहित्य,13,संस्कृत: एक वैज्ञानिक भाषा,1,संस्कृत:वर्तमान और भविष्य,6,संस्कृतलेखः,2,सनातन धर्म,2,सरकारी नौकरी,1,सरस्वती वन्दना,1,सांख्य दर्शन,6,साहित्यदर्पण,23,सुभाषितानि,8,सुविचार,5,सूरज कृष्ण शास्त्री,454,सूरदास,1,स्तोत्र पाठ,60,स्वास्थ्य और देखभाल,4,हँसना मना है,6,हमारी प्राचीन धरोहर,1,हमारी विरासत,2,हमारी संस्कृति,98,हिन्दी रचना,33,हिन्दी साहित्य,5,हिन्दू तीर्थ,3,हिन्दू धर्म,2,about us,2,Best Gazzal,1,bhagwat darshan,3,bhagwatdarshan,2,birthday song,1,computer,37,Computer Science,38,contact us,1,darshan,16,Download,3,General Knowledge,31,Learn Sanskrit,3,medical Science,1,Motivational speach,1,poojan samagri,4,Privacy policy,1,psychology,1,Research techniques,38,solved question paper,3,sooraj krishna shastri,6,Sooraj krishna Shastri's Videos,60,
ltr
item
भागवत दर्शन: सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥ करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई ॥
सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥ करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई ॥
सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥ करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई ॥
भागवत दर्शन
https://www.bhagwatdarshan.com/2024/09/blog-post_75.html
https://www.bhagwatdarshan.com/
https://www.bhagwatdarshan.com/
https://www.bhagwatdarshan.com/2024/09/blog-post_75.html
true
1742123354984581855
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content