KVS/NVS विशेष: बेईमान दुकानदार (Dishonest Shopkeeper)
लाभ-हानि अध्याय का सबसे दिलचस्प और महत्वपूर्ण टॉपिक है 'बेईमान दुकानदार'। इसमें दुकानदार दो तरीकों से धोखा देता है: या तो वह कीमत बढ़ाकर बेचता है या वजन कम तोलता है। कभी-कभी वह दोनों काम करता है। आइए, इन प्रश्नों को सेकंडों में हल करने का तरीका सीखें।
विषय सूची (Quick Links)
1. मूल कांसेप्ट: धोखा कहाँ होता है?
जब एक दुकानदार कहता है कि "मैं अपनी वस्तुओं को क्रय मूल्य (CP) पर बेच रहा हूँ", लेकिन वह 1 किलो के स्थान पर 900 ग्राम का बाट (Weight) प्रयोग करता है, तो उसे लाभ होता है।
लाभ = बचा हुआ सामान / दिया गया सामान
2. टाइप 1: केवल वजन में बेईमानी
जब दुकानदार क्रय मूल्य (CP) पर बेचने का दावा करे, लेकिन वजन कम तोले।
3. टाइप 2: रेश्यो मेथड (Universal Trick)
जब दुकानदार लाभ भी ले और वजन भी कम तोले, तो पुराने सूत्र फेल हो जाते हैं। तब हम Ratio Method का उपयोग करते हैं।
- मूल्य (Price): 10% लाभ मतलब CP: 100, SP: 110
- वजन (Weight): यहाँ उल्टा होता है। यदि वह 1000g की जगह 900g देता है:
CP (जेब से गया): 900
SP (पैसा मिला): 1000
अंत में दोनों तरफ का गुणा करके नेट लाभ निकालें।
4. टाइप 3: खरीदते और बेचते समय धोखा
प्रश्न: "दुकानदार खरीदते समय 10% और बेचते समय 10% बेईमानी करता है।"
- खरीदते समय 10% धोखा: वह 100 के बदले 110 का माल ले आता है। (लाभ)
- बेचते समय 10% धोखा: वह 100 के बदले 90 वजन देता है। (लाभ)
इसे Successive (क्रमागत) लाभ की तरह हल किया जा सकता है।
5. हल सहित उदाहरण (Solved Examples)
उदाहरण 1: एक बेईमान दुकानदार अपनी वस्तुओं को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन 1 किलो के स्थान पर 800 ग्राम वजन का प्रयोग करता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
हल:
बचत (Profit) = 1000 - 800 = 200 ग्राम
जेब से गया (Cost) = 800 ग्राम
लाभ % =
=
उदाहरण 2: एक दुकानदार अपनी वस्तुओं को 10% लाभ पर बेचता है और 20% कम वजन तोलता है। कुल लाभ प्रतिशत क्या है?
हल (रेश्यो मेथड):
1. मूल्य: 10% लाभ → 100 की चीज 110 में।
2. वजन: 20% कम (1000 की जगह 800) → जेब से गया 800, पैसा लिया 1000 का।
CP : SP
100 : 110
800 : 1000
-----------
(गुणा करें या काट दें)
80000 : 110000
8 : 11
लाभ = 3/8 × 100 = 37.5%
6. अभ्यास प्रश्नावली (Practice Set for KVS/NVS)
परीक्षा पैटर्न पर आधारित 20 प्रश्न:

