Samiksha Adhikari Exam 2025: Question Paper & Answer Key (Solved) | RO/ARO 2025 Paper Solution

Sooraj Krishna Shastri
By -
0

[Choose the option and see the Answer {सही उत्तर जानने के लिए विकल्प चुनें}]

1. मार्च 2025 में, नासा के एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर एवं सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी स्पेसएक्स के किस स्पेसक्राफ्ट पर हुई?
2. वर्ष 2024 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को किसकी खोज के लिए दिया गया?
3. 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के 57 किग्रा वर्ग में पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का कांस्य पदक किसे प्रदान किया गया?
4. 2025 में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन किया गया था, जिसमें भारत और अन्य देशों की टीमों ने भाग लिया?
5. भारत के प्रथम मानवयुक्त डीप ओशन मिशन का नाम क्या है?
6. 2026 के राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन किस शहर में होगा?
7. अगस्त 2024 में दुनिया के सबसे बड़े अपतटीय पवन फार्म का उद्घाटन किस देश में किया गया?
8. "ऐक्वा रेजिया" निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?
9. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
10. निम्नलिखित में से कौन-सा दीप्त पिंड नहीं है?
11. कार की हेडलाइट में उपयोग किए जाने वाले दर्पण का प्रकार है:
12. वह दूरी जिस पर पृथ्वी की कक्षा की औसत त्रिज्या 1 आर्क सेकण्ड का कोण अंतरित करती है, कहलाती है:
13. निम्नलिखित युग्मों (वसा तेल) में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्थल-रुद्ध (लैन्डलॉक्ड) बंदरगाह है?
15. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस केन्द्र शासित प्रदेश का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? (दिए गए विकल्पों में)
16. उत्तर प्रदेश में कौन-सा कृषि-जलवायु क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, विशेषकर कृषि के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील है?
17. "PRANA" पोर्टल का क्या उपयोग है?
18. 'जलीय चक्र' को नियंत्रित करते हैं :
19. भारत के निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में उच्चतम जनसंख्या घनत्व पाया जाता है?
20. ऊर्जा का "दस प्रतिशत का नियम" देने वाले वैज्ञानिक का नाम है:
21. वे पौधे जो वर्ष भर में तापमान के एक विस्तृत विस्तार को सह लेते हैं, कहलाते हैं:
22. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:
1. कैबिनेट मिशन
2. क्रिप्स मिशन
3. भारत छोड़ो आंदोलन
4. माउंटबेटन योजना
23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. बदरुद्दीन तैयबजी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे।
II. सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
24. 'आजीविक संप्रदाय' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
I. आजीविक संप्रदाय के लोग प्रायः वनों में रहते थे।
II. इस संप्रदाय का मौर्य युग में काफी मान रहा।
25. एक कूट भाषा में, "tob iso har" का अर्थ है 'Tobacco is harmful', "avo har hab" का अर्थ है 'Avoid harmful habit' और "ple avo tab" का अर्थ है 'Please avoid tobacco'। 'habit' के लिए कौन-सा कूट प्रयुक्त किया गया है?
26. एक थैले में ₹5, ₹2 तथा ₹1 के सिक्के 3 : 4 : 5 के अनुपात में हैं। सभी सिक्कों का कुल मूल्य ₹2,100 है। थैले में ₹5 के कितने सिक्के हैं?
27. लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए :
4   6   7
27   45   ?
[संदर्भ: (4×7)-1=27, (6×8)-3=45, (7×9)+4=67]
28. बालकों की एक पंक्ति में, बायीं ओर से सातवें स्थान पर A तथा दायीं ओर से चौथे स्थान पर B बैठा है। जब A तथा B आपस में अपना स्थान बदल लेते हैं, तो A बायीं ओर से 15वें स्थान पर होता है। दायीं ओर से B का स्थान ज्ञात कीजिए।
29. x का मान ज्ञात कीजिए, यदि
2*3 = 11, 3*5 = 23, एवं x*6 = 41
30. इनटेल कोर i9 (Intel Core i9) एक प्रकार का _______ है।
31. एक मैक (मीडिया एक्सेस कन्ट्रोल) एड्रेस _______ बिट्स का होता है।
32. निम्नलिखित में से किस चोल राजा ने त्रिवेन्द्रम में चेरा नौसेना को नष्ट कर दिया और फिर पांड्या राजा को पकड़ लिया था?
33. अकबर और महाराणा प्रताप के मध्य प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया था वर्ष :
34. निम्नलिखित में से किसने "यामिन-उल-खिलाफत" और "नासिर-ए-अमीर-उल-मोमिनीन" की उपाधियाँ धारण कीं?
35. अमरावती के भव्य स्तूप का निर्माण _______ द्वारा कराया गया था।
36. निम्नलिखित में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?
37. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A): प्रकाश-संश्लेषण में, सूर्य के प्रकाश की विकिरण ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलकर खाद्य पदार्थों में संचित किया जाता है।
कारण (R): प्रकाश-संश्लेषण का अंतिम उत्पाद ग्लूकोस शर्करा है, जो कि शीघ्र ही माँड (स्टार्च) में बदल जाती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए :
38. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I (प्राकृतिक स्रोत) - सूची-II (अम्ल)
A. सिरका - i. मेथेनॉइक अम्ल
B. इमली - ii. लैक्टिक अम्ल
C. खट्टा दूध (दही) - iii. ऐसीटिक अम्ल
D. बिच्छू बूटी का डंक - iv.टार्टरिक अम्ल
39. 'हाइड्रोपोनिक्स' क्या है?
40. विश्व जनसंख्या के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. ब्राज़ील दक्षिणी अमेरिकी देशों में सबसे अधिक जनसंख्या रखता है।
II. एशिया महाद्वीप उच्चतम जनसंख्या वृद्धि दर रखता है।
III. अफ्रीका विश्व का सर्वाधिक सघन बसा महाद्वीप है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?
41. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तस्मानिया को ऑस्ट्रेलिया से अलग करता है?
42. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
(बाग़ानी फ़सल - देश का नाम)
43. निम्नलिखित में से किस वस्तु का हिस्सा भारतीय निर्यात में सर्वाधिक है?
44. वर्ष 2036 का कलेन्डर वही होगा, जो कि है:
45. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द युग्म चुनिए:
तपेदिक : फेफड़े : : टाइफाइड : ?
46. निम्नलिखित आकृतियों में से कौन-सी एक शेष से भिन्न है?
47. निम्नलिखित चित्र में, लुप्त संख्या 'x' के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
(षट्भुज में संख्याएँ: 24, 2, 5, 3, 6, x)
48. किसी कूट भाषा में 'MISTAKE' को '9765412' लिखा जाता है और 'NAKED' को '84123' लिखा जाता है। तो 'INTIMATE' को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा?
49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I: A. इक्ता, B. महरौसा, C. खालिसा, D. शिक
सूची-II: i. एक भाग, ii. राज्य प्रशासन के अधीन भूमि, iii. भू-राजस्व, iv. संरक्षित नगर
50. लाहौर की संधि (1846) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
I. महाराजा ने सतलुज नदी के पार के अपने समस्त प्रदेश सदैव के लिए छोड़ दिए।
II. सतलुज और ब्यास नदियों के बीच के सभी दुर्गों पर महाराजा ने अपना अधिकार कंपनी के पक्ष में छोड़ दिया।
III. अंग्रेजी सेना अब सिख राज्य में से नहीं गुज़र सकती थी।

भाग 2 (प्रश्न 51-100)

51. निम्नलिखित में से कौन-सा दी गई घटनाओं का सही कालानुक्रम है? (अगस्त प्रस्ताव, क्रिप्स मिशन, शिमला सम्मेलन, कैबिनेट मिशन)
52. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, - "किसी भी नागरिक को केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, वंश, जन्मस्थान, निवास या इनमें से किसी भी आधार पर राज्य के अधीन किसी भी नियोजन या पद के संबंध में अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा"?
53. भारतीय संविधान के किस भाग में निर्वाचन संबंधी प्रावधान दिए गए हैं?
54. लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष (स्पीकर) कौन थे?
55. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (मौलिक अधिकार : अनुच्छेद)
56. श्याम का परिचय देते हुए, एक महिला ने कहा, "इनके ससुर के पिता मेरे ससुर हैं।" श्याम का उस महिला से क्या संबंध है?
57. आशीष सुबह सात बजने में बीस मिनट पर अपने घर से निकलता है और 25 मिनट में कुणाल के घर पहुँचता है। वे अगले 15 मिनट में अपना नाश्ता खत्म करते हैं और अपने ऑफिस के लिए निकल जाते हैं... वे अपने ऑफिस पहुँचने के लिए कुणाल के घर से किस समय निकलते हैं?
58. विश्व शतरंज चैम्पियनशिप 2024 का फाइनल किनके मध्य खेला गया था?
59. लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए: 13, 14, 19, ?
60. एक परिवार में छः सदस्य P, Q, R, S, T तथा U हैं... परिवार में एक डॉक्टर, एक ठेकेदार, एक नर्स, एक गृहिणी तथा दो छात्र हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा निश्चित रूप से पुरुष सदस्यों का समूह है?
61. निम्नलिखित में से किसको मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 मिला है?
62. सन् 2025 में, कितने व्यक्तियों को 'पद्म विभूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
63. वर्ष 2025 में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित विनोद धाम को किसके विकास में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है?
64. भारत सरकार ने नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए किस पहल की शुरुआत की है?
65. भारत के चन्द्रयान-3 ने चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करी, जिससे भारत ऐसा करने वाला _______ देश बना।
66. लोक सभा चुनाव 2024 कितने चरणों में संपन्न करवाए गए?
67. निम्नलिखित में से कौन-सा निर्यात प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) क्षेत्र है?
68. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'जीरो पावर्टी अभियान' कब प्रारंभ किया गया?
69. सूची-I (जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र) को सूची-II (राज्य) से सुमेलित कीजिए:
A. मानस - iv. असम
B. सिमिलीपाल - iii. ओडिशा
C. अगस्त्यमलाई - ii. केरल
D. नोकरेक - i. मेघालय
70. निम्नलिखित युग्मों (राज्य - कोयला क्षेत्र का नाम) में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
71. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? (बंदरगाह : प्रकार)
72. वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश का राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (फिस्कल हेल्थ इंडेक्स) कितना था?
73. भारत में 2023-24 में कौन-सा राज्य खाद्यान्न का अग्रणी उत्पादक था?
74. किस वर्ष में उत्तर प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण एजेंसी की स्थापना की गई?
75. उत्तर प्रदेश में 'किसान मित्र योजना' कब शुरू की गई?
76. उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था में किस नकदी फसल का महत्त्वपूर्ण योगदान है?
77. उत्तर प्रदेश में शुरू की गई "ऑपरेशन कायाकल्प" योजना किससे संबंधित है?
78. नीचे दी गई आकृतियों पर विचार कीजिए (त्रिभुज पैटर्न)। लुप्त संख्या क्या है?
पैटर्न: (2,3,6) -> 36; (4,6,5) -> 120; (24,2,?) -> 80? (मूल प्रश्न के अनुसार)
79. 2011 की जनगणना में भारत के निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में से किसकी साक्षरता दर उच्चतम थी?
80. निम्नलिखित में से किसका नाम 'येला माला' है?
81. निम्नलिखित युग्मों (वृक्ष - क्षेत्र) में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
82. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थानीय तूफान बंगाल व असम में चाय व चावल की खेती के लिए लाभदायक है?
83. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? (पर्वतीय दर्रा - राज्य)
84. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लाभकारी कीट नहीं है?
85. 16वें वित्त आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2024 को हुआ था (सही: 2023)।
II. श्री अरविन्द पनगढ़िया इसके अध्यक्ष हैं।
86. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
87. विनाशकारी कीट और पीड़क अधिनियम (डी.आई.पी.ए.) वर्ष _______ में पारित हुआ था।
88. निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फलों को शीघ्र पकाने के लिए प्रयुक्त होता है?
89. बम्बई में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन काँग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
90. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य उन राज्यों में सम्मिलित नहीं था, जो लॉर्ड डलहौजी द्वारा 'व्यपगत नीति' के बहाने ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिए गए थे?
91. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के गठन के समय भारत का गवर्नर जनरल और वाइसराय कौन था?
92. बनारस का सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज, जो बाद में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के केन्द्र-बिन्दु के रूप में सामने आया, की स्थापना किसने की थी?
93. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ संपन्न हुआ था?
94. निम्नलिखित में से मस्तिष्क का कौन-सा भाग 'लघु मस्तिष्क' कहलाता है?
95. रक्त एक प्रकार का _______ है।
96. अभिकथन (A): उभयचर ऑक्सीकृत तथा अनॉक्सीकृत रक्त के मिलने को सह सकते हैं।
कारण (R): उभयचर दो कक्षीय हृदय वाले प्राणी हैं।
सही कूट चुनें:
97. 'नॉक-नी' सिंड्रोम _______ के प्रदूषण के कारण होता है।
98. निम्नलिखित में से कौन-से जल में घुलनशील विटामिन हैं?
99. सूची-I (फसल) को सूची-II (रोग) से सुमेलित कीजिए:
A. धान - iv. ब्राउन लीफ स्पॉट
B. गेहूँ - ii. काली गेरुई
C. गन्ना - iii. लाल सड़न
D. अरहर - i. उकठा रोग
100. उत्पादन की दृष्टि से भारत में किस फल का प्रथम स्थान है?

भाग 3 (प्रश्न 101-150)

101. निम्नलिखित में से कौन नकदी फसलों से संबंधित हैं?
I. आलू
II. धान
III. गन्ना
IV. कपास
V. सफेद सरसों (रेपसीड)
102. 'किसान कॉल सेंटर' की शुरुआत _______ के द्वारा हुई थी।
103. निम्नलिखित में से किस तत्त्व की कमी के कारण पौधे पीले हो जाते हैं तथा उनमें वृद्धि कम हो जाती है?
104. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (लोक नृत्य - उत्पत्ति का स्थान) सही सुमेलित नहीं है?
105. सूची-I (बौद्ध ग्रन्थ) को सूची-II (विषय-वस्तु) से सुमेलित कीजिए:
A. विनय पिटक - iii. मठ नियम
B. सुत्त पिटक - ii. बुद्ध की शिक्षाएँ
C. अभिधम्म पिटक - iv. दार्शनिक मामले
D. महावंश - i. क्षेत्रीय इतिहास
106. निम्नलिखित में से कौन-सी एक रबी की दलहनी फसल नहीं है?
107. 'निवेश मित्र' योजना किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है?
108. अबुल फ़ज़्ल द्वारा लिखी गई अकबरनामा की तीसरी जिल्द का क्या नाम है?
109. दिसम्बर 2024 के अंत में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना था?
110. निम्नलिखित में से विश्व का सबसे बड़ा स्तूप कौन-सा है?
111. 1539 ई. में अपनी मृत्यु के पूर्व, बाबा गुरु नानक ने अपना उत्तराधिकारी किसको चुना?
112. भारत में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था किस राज्य की है?
113. निम्नलिखित में से 'भारत रत्न' से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
114. निम्नलिखित में से कौन-सी एक वैधानिक संस्था (Statutory Body) है?
115. भारत में केन्द्र और राज्यों के मध्य करों का वितरण करता है:
116. निम्नलिखित में से किस आलोचक ने भारतीय शासन व्यवस्था के लिए "अर्ध-संघात्मक" (Quasi-Federal) शब्द का प्रयोग किया?
117. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन करता है :
118. निम्नलिखित में से कौन नीति आयोग के शासकीय परिषद (Governing Council) का हिस्सा नहीं होता है?
119. काँग्रेस के किस अधिवेशन में "पूर्ण स्वराज" का प्रस्ताव पारित हुआ था?
120. सुभाष चन्द्र बोस किस राजनेता को पराजित करके भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष बने थे?
121. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
A. जाट विद्रोह - iii. 1669 ई.
B. बुंदेला विद्रोह - i. 1554 ई. (संदर्भानुसार)
C. सतनामी विद्रोह - ii. 1672 ई.
D. सिख विद्रोह - iv. 1675 ई.
122. कलकत्ता के टाउन हॉल में एक विशाल प्रदर्शन के साथ विभाजन के विरोध में आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
123. निम्नलिखित में से किस देश ने आज़ाद हिन्द सरकार को मान्यता नहीं दी थी? (विकल्प: इंडोनेशिया, जर्मनी, इटली, फिलिपींस)
124. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
125. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
A. कुषाण - i. देवपुत्र
B. पुलकेशिन द्वितीय - iii. दक्षिणापथेश्वर
C. हर्षवर्धन - ii. सकलोत्तरपथनाथ
D. समुद्रगुप्त - iv. कविराज
126. निम्नलिखित में से किस शासक के लिए 'उदयपुर प्रशस्ति' में कहा गया है कि "उसने वह सब कुछ पाया... जो अन्य किसी द्वारा संभव नहीं हो सका था"?
127. निम्नलिखित में से किस राजा का कथन है कि "हमारी सारी प्रजा सत्कर्मों का सृजन करती हुई... ईर्ष्या से अकलुषित मनों से आनंद का भोग करे"?
128. निम्नलिखित में से किस राज्य ने 2001-2011 की अवधि के दौरान शहरी जनसंख्या की अधिकतम दशकीय वृद्धि दर्ज की?
129. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा अटलांटिक महासागर की है?
130. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों को उनकी जनजातीय जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर आरोही क्रम (बढ़ते क्रम) में व्यवस्थित कीजिए:
I. मध्य प्रदेश, II. महाराष्ट्र, III. राजस्थान, IV. मेघालय
131. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी तिब्बत में मानसरोवर से उद्गमित होकर शिपकी ला पहाड़ी दर्रे से गुज़रती है?
132. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सबसे अधिक शहरीकृत था? (दिए गए विकल्पों में)
133. पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
134. "शहरी ऊष्मा द्वीप" (Urban Heat Islands) की परिघटना किससे संदर्भित है?
135. 'राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्र और नीति अनुसंधान संस्थान' किस शहर में स्थित है?
136. उत्तर प्रदेश राज्य की वित्तीय क्रियाओं की निगरानी करने के लिए कौन-सी वेबसाइट तैयार की गई है?
137. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है?
138. जैव-उर्वरक हैं:
139. "द पॉपुलेशन बम" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
140. उत्तर प्रदेश राज्य में पहली खनिज नीति कब घोषित की गई थी?

भाग - II: सामान्य हिन्दी

141. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है :
142. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है :
143. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का सही प्रयोग नहीं हुआ है?
144. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :
145. अधोलिखित में से कौन-सा वाक्य शब्द-चयन की दृष्टि से शुद्ध है?
146. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :
147. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है :
148. निम्नलिखित में 'अभिज्ञ' शब्द का उपयुक्त विलोम है :
149. सूची-I (शब्द) को सूची-II (विलोम) से सुमेलित कीजिए:
A. उदार - ii. कृपण
B. उदासीन - iv. आसक्त
C. उद्धत - i. विनीत
D. उद्भव - iii. अवसान
150. विलोम की दृष्टि से शुद्ध शब्द-युग्म है :

भाग 4 (सामान्य हिंदी: 151-200)

151. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
A. प्रफुल्ल - i. घृणा
B. व्यास - ii. समास
C. कृत्रिम - iii. म्लान
D. प्रेम - iv. प्राकृत
152. 'कुछ लोग नागपुर से आए हैं।' वाक्य में 'कुछ' शब्द विशेषण का कौन-सा भेद है?
153. निम्नलिखित में से 'सूर्य' का पर्यायवाची नहीं है :
154. निम्नलिखित में गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत नहीं है :
155. निम्नलिखित में से किस समूह में सभी शब्द पर्यायवाची नहीं हैं?
156. निम्नलिखित में से 'अग्नि' का पर्यायवाची नहीं है :
157. 'कामिनी अत्यन्त सुन्दर है।' इस वाक्य में 'अत्यन्त' है :
158. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'वृक्ष' का पर्यायवाची नहीं है?
159. अधोलिखित में से 'नदी' का पर्यायवाची नहीं है :
160. निम्नलिखित में से 'ब्रह्मा' का पर्यायवाची नहीं है :
161. अधोलिखित में से 'सिंह' का पर्यायवाची नहीं है:
162. अधोलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द पर्यायवाची नहीं हैं?
163. निम्नलिखित में से 'कामदेव' का पर्यायवाची नहीं है :
164. निम्नलिखित में से 'घोड़ा' का पर्यायवाची नहीं है :
165. 'वह नौकर नहीं आया।' वाक्य में विशेषण शब्द है :
166. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द तद्भव है?
167. अधोलिखित में से 'तत्सम' शब्द का चयन कीजिए:
168. अधोलिखित में से तत्सम तद्भव का सही युग्म नहीं है :
169. तत्सम तद्भव की दृष्टि से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
170. 'चरित्रवान व्यक्ति अच्छे कर्म करता है।' वाक्य में 'चरित्रवान' शब्द विशेषण का कौन-सा भेद है?
171. 'वाक्यांश के लिए एक शब्द' की दृष्टि से कौन-सा युग्म अशुद्ध है?
172. 'अनेक शब्दों के लिए एक शब्द' के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म ग़लत है?
173. 'जिसे किसी बात की आकांक्षा न हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है :
174. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द की पहचान कीजिए :
175. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्दों के सही विकल्प की पहचान कीजिए :
176. अधोलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है?
177. विशेष्य-विशेषण की दृष्टि से कौन-सा विकल्प सही है?
178. निम्नलिखित में से विशेषण शब्द का चयन कीजिए :
179. 'कश्मीरी सेब सिंदूरी लाल होता है।' वाक्य में 'सिंदूरी' शब्द है :
180. सूची-I (विशेष्य) को सूची-II (विशेषण) से सुमेलित कीजिए:
सूची-I: A. वायु, B. विवाद, C. विकास, D. विषाद
सूची-II: i. विषण्ण, ii. विकसित, iii. विवादी, iv. वायव्य
181. निम्नलिखित में विशेष्य शब्द है :
183. 'वाक्यांश के लिए एक शब्द' के अधोलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है?
184. 'जिस व्यक्ति का चित्त किसी भी देश, काल और परिस्थिति में एकसमान रहता है', वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द है :
185. 'उत्तर और पूर्व दिशा के मध्यवर्ती कोण' को क्या कहते हैं?
186. 'हरावल' शब्द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है?
187. 'वाक्यांश तथा उसके लिए प्रयुक्त एक शब्द' का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
188. अधोलिखित में से 'तत्सम' शब्द को चिह्नित कीजिए :
189. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प 'तत्सम' शब्द नहीं है?
190. 'नैहर' शब्द का तत्सम रूप है :
191. तत्सम तद्भव का कौन-सा विकल्प सही है?
192. निम्नलिखित में से कौन-सा 'तुरंत' का तत्सम रूप है?
193. 'जहाँ किसी बात का डर न हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है:
194. नीचे दिए गए शब्दों में से तत्सम नहीं है :
195. 'अग्रगामी' का विलोम शब्द है :
196. 'बाह्य' एवं 'ग्राह्य' शब्द के विलोम का सही विकल्प है :
197. निम्नलिखित में से अशुद्ध विलोम-युग्म है :
198. निम्नलिखित प्रदत्त विलोम-युग्मों में से अशुद्ध का चयन कीजिए :
199. निम्नलिखित विलोम शब्द-युग्म में एक सही नहीं है :
200. विलोम की दृष्टि से निम्नलिखित में से सही शब्द-युग्म है :

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!