![]() |
Kvs Recruitment rules के 10 Major changes 2025 |
Kvs Recruitment rules के 10 Major changes
1. Principal के लिए 8 की जगह 12 साल का experience चाहिए होगा। इससे काफी PGT को धक्का लगा है। VP को भी 3 साल का experience चाहिए।
2. Headmaster में न्यूनतम आयु 35 वर्ष पहले न्यूनतम कोई आयु नहीं थी, पिछली बार कई 35 से कम उम्र के बन गए थे एक-दो तो 27-28 में ही। PRTs को बड़ा झटका।
3. PGT में graduation के subject को भी देखा जाएगा। पहले ये केवल हिंदी में लागू होता था। इससे उन स्टूडेंट्स को झटका लगा है जो BSc करने के बाद नौकरी में आ जाते थे, लेकिन MSc में practical subject होने के कारण distance से MSc की बजाय MA कर लेते थे। पहले से ही Arts पढ़ने वालों को राहत मिलेगी। बाकियों के सपने टूटे है।
4. LDCE को LDE बना दिया गया है। इससे KVS के नए employee को झटका लगा है। अब आप चाहे LDE में टॉप कर लेंगे, लेकिन आपको promotion नहीं दिया जाएगा। वो दिया जाएगा उसे जो आपसे पहले नौकरी में आया और आपसे सीनियर है। ये पहले से कार्यरत employees के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
5. KVS employee का age relaxation कम कर दिया गया है। पहले kvs employee के लिए age bar नहीं था। अब केवल 5 साल का छोड़ा गया है। ये उनके लिए झटका है जो kvs को अपनी पढ़ाई पूरी किए बिना join करते है। क्योंकि kvs केवल 10% को ही आगे पढ़ाई करने का chance देता है। जहां कई नए joinee होते है वहां इच्छुक होने के बाद भी उन्हें permission नहीं मिलती। फिर उनकी age निकल जाती है।
6. VP के लिए भी अब PGT को 6 साल का experience चाहिए होगा।
7. PGT computer science के लिए B.ed जरूरी कर दी गई है।
8. Tgt PGT में kvs employee को promotion के समय 50% वाले रूल से छूट मिलती थी। उसे भी हटा लिया गया है।
9. HM PGT TGT में पहले 50% seats LDCE में दी जाती थी। इनको घटा कर LDE में 33.3% कर दी गई है।
10. Special educator के लिए नई पोस्ट बनाई गई है। जिसमें tgt special 497 व prt special के लिए 494 पोस्ट शामिल है।