भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का रहस्य

Sooraj Krishna Shastri
By -
0

Bhagwan Shri Krishna ki 16 kalayen
Bhagwan Shri Krishna ki 16 kalayen


भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का रहस्य

 आप सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण 16 कलाओं से उत्पन्न हुए थे । ये 16 कलाएं कौन सी हैं और उनका जीवन के साथ क्या संबंध है ? ये मैं आपको बताता हूँ ।

1- प्राची दिग कला  

2- दक्षिण दिग कला 

3- प्रतीची दिग कला

4- उदीची दिग कला 

5- पृथ्वी कला

6-अन्तरिक्ष कला  

7- समुद्र कला    

8- वायु कला 

9- चन्द्र कला    

10- सूर्य कला    

11- विद्युत कला 

12-अग्नि कला 

13-मन कला   

14-चक्षु कला    

15 घ्राण कला 

16--श्रोत्र कला 

प्राची दिग कला

 प्राची दिग कला को पूर्व दिशा भी कहते हैं । पूर्व दिशा का रहस्य क्या है ? यह दिशा बहुत ऊर्जात्मक क्यों है ? इस दिशा की पूरी जानकारी भगवान कृष्ण जानते थे ।  

 दक्षिण दिग कला को दक्षिण दिशा, प्रतीची दिग कला को पश्चिम दिशा और उदीची दिग कला को उत्तर दिशा कहते हैं । इन दिशाओं में क्या-क्या उपलब्ध है ?

  इस सभी दिशाओं के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य को भगवान श्री कृष्ण जानते थे । 

 पृथ्वी कला

 पृथ्वी में कहाँ मीठा पानी है और कहाँ कड़वा पानी है , कहाँ सोना और चाँदी है और पृथ्वी के अंदर क्या-क्या खनिज लवण छिपा है तथा पृथ्वी कैसे बनी और पृथ्वी का आधार क्या है ? उन सभी रहस्यों को भगवान श्री कृष्ण जानते थे । इसी प्रकार अन्तरिक्ष क्या है ? और इसका वैज्ञानिक रहस्य क्या है ? अन्तरिक्ष क्यों बना ? और अन्तरिक्ष में क्या-क्या उपलब्ध है ? समुद्र और वायु का रहस्य क्या है ? इतना विशाल समुद्र क्यों बना है ? वायु कैसे काम करती है और वायु कितने प्रकार की है ? समुद्र और वायु कला के वैज्ञानिक रहस्य क्या हैं ? जीवन पर इनके प्रभाव को भगवान श्री कृष्ण जानते थे ।  

 चन्द्र कला , सूर्य कला , विद्युत कला और अग्नि कला के वैज्ञानिक रहस्य क्या हैं ? चंद्रमा का जीवन के साथ संबंध क्या है ? चन्द्र लोक पर क्या-क्या है ? चंद्रमा की शीतलता का राज क्या है ? चंद्रमा जीवन कैसे देता है ? सूर्य की आग का रहस्य क्या है ? सूर्य इतना प्रकाश कैसे देता है ? सूर्य को कौन चलाता है ? ये आसमान में तड़कती बिजली का वैज्ञानिक रहस्य क्या है ? और आग क्यों जलती है ? अग्नि तत्व क्यों बना ? अगर आग न होती तो जीवन कैसे चलता ? आग कितने प्रकार की है और जीवन के साथ क्या संबंध है ? इस सभी कलाओं को भगवान श्री कृष्ण जानते थे । 

 मन कला , चक्षु कला , घ्राण और श्रोत कला के शरीर के उपर क्या प्रभाव है ? मन क्या है ? कैसे काम करता है ? शरीर में मन कहाँ रहता है ? आंखे कैसी काम करती है ? कहाँ से मिलती है आंखो को रोशनी ? आंखो का आध्यात्मक और वैज्ञानिक रहस्य क्या है ? कैसे हम स्वाद को पहचानते हैं ? स्वाद कितने प्रकार का है अगर स्वाद न होता तो क्या होता ? सूंघने का वैज्ञानिक रहस्य क्या है ? नाक क्यों बनी ? तथा शब्दों का विज्ञान क्या है ? शब्द कहाँ से आते हैं ? इन शब्दों को कौन बनाता है ? शब्द ही जीवन देते हैं शब्दों से जीवन कैसे चलता है ? इन सभी 16 कलाओं में मेरे भगवान श्री कृष्ण पारंगत थे । 

जो योगी इन 16 कलाओं के विज्ञान को जान लेता है वही योगी भगवान के द्वारा रचित इस ब्रह्मांड को और ब्रह्म ज्ञान को जान लेता है ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!